Categories: FeaturedIndiaPunjab

दो हफ्ते के लिए और बढ़ेगा लॉक डाउन, केंद्र सरकार जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन कुछ सहूलियतों के साथ जारी रह सकता है लॉक डाउन

कोरोना संकट को देखते हुए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल है. लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लिहाजा, सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है.

अब तक देश में 7000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर रहे हैं. बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमती दी है. इस दौरान 80 फीसदी राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखीं.

इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए हैं. केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन आगे जारी रखने की मांग की है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में लॉकडाउन बढ़ाए जाने के संकेत दे चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई है. सभी की जिंदगी बचाना सरकार की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ के समान है. इसके लिए कड़े फैसलों की जरूरत है और हमें निरंतर सतर्क रहना चाहिए.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.