Categories: FirozpurPunjab

फ़िरोज़पुर में मिले ‘ MADE IN PAKISTAN ‘ दस्ताने , हड़कंप साज़िश की आशंका , खुफिया एजेंसी जांच में जुटी

फ़िरोज़पुर
सुखचैन

फ़िरोज़पुर जिले के एक गांव में मेड इन पाकिस्‍तान लिखे दस्‍ताने मिलने से सनसनी फैल गई। फिरोजपुर से 45 किलोमीटर दूर मक्खू तहसील के गांव खडूर में मेड इन पाकिस्तान लिखे एक जोड़ी रबड़ के दस्ताने मिले। इससे पंजाब पुलिस और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हाे गया। खुफिया एजेंसियों मामले की जांच में जुट गई हैं। किसी बड़ी साजिश की आशंका से गांववालों में दहशत है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बाद में दस्‍तानों को नष्‍ट कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार , गांव खडूर में एक करियाना दुकानदार के मालिक ने देखा कि गांव की एक गली में एक दस्ताने का जोड़ा पड़ा हुआ है। उस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा देखकर वह घबरा गया। लोगों ने इस बारे में गांव के सरपंच जसवीर सिंह को बताया। इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सेहत विभाग को जानकारी दी। लोगों से दस्ताने को हाथ न लगाने को कहा गया और उससे दूर रहने की अपील की। मामले की सूचना मिलने के बाद एएसआइ जितेंद्र सिंह और एसआइ शमशेर सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत गांव में पहुंचे और दस्तानों को घेराबंदी में कर दी। पुलिस ने मक्‍खू के सरकारी अस्पताल के एसएमओ मामले के बारे में जानकारी दी। गांव खडूर में कस्सोआना पीएचसी से डॉक्टरों की टीम पहुंची। टीम ने दस्तानों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया।
कस्सोआना पीएचसी के एसएमओ डॉक्टर बलकार सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल से बातचीत के बाद दस्तानों को अस्पताल की रिपोर्ट रिस्पांस टीम द्वारा हाइड्रोक्लोराइड कैमिकल से नष्ट कर दिया गया। उधर थाना एसएचओ बचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। गांव के आसपास व गांव में आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.