Featured

PM Modi के दौरे से पहले जालंधर में BJP नेता के घर के बाहर पकड़ी हथियारों से भरी कार, बड़ी साजिश की थी प्लानिंग

पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के पास एक बड़ी सुरक्षा घटना टली। पुलिस ने सफेद बौलीनों कार में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए और कार में मौजूद कुछ युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई समय रहते हुई, जिससे किसी संभावित अनहोनी से बचा जा सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर युवकों की कार के शीशे तोड़े गए और अंदर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सील कर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा तय है और पहले ही धमकी भरी ईमेल प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में भाजपा नेता के घर के बाहर हथियारों के साथ संदिग्ध गतिविधि की खबर ने पुलिस की सतर्कता को और बढ़ा दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले में कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवकों का मकसद क्या था और क्या किसी बड़े सुरक्षा खतरे की साजिश रची जा रही थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.