India

PM नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा आज, डेरा सचखंड बल्ला में होंगे नतमस्तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 4:30 बजे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। वे वहां पर श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेंगे। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक आयोजन में शामिल होने का है लेकिन राजनीतिक गलियारों में प्रधानमंत्री की इस फेरी को काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में संत निरंजन दास जी को केंद्र सरकार द्वारा पदम श्री देने की भी घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं पुलिस की आलाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त कर रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी राम सिंह, राजपाल संधू , सुखचैन सिंह गिल के अतिरिक्त जिले के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर भी डेरा सचखंड बल्लां का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार बाद दोपहर आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे। वहां पर उपस्थित संगत को करीब 10 मिनट तक वह संबोधित करेंगे। सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान डेरे के कुछ पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद वे सीधा हेलीकॉप्टर से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, प्रशांत गंभीर सहित कई नेता डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे और चल रही तैयारी का जायजा लिया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

24 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.