Categories: FeaturedIndia

किसानों के हित में है नया कृषि कानून- PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए नए कृषि कानून के फायदे गिनाए. पीएम ने इसी बहाने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन और विपक्ष के हमले के बीच आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर बात की. मध्य प्रदेश के हजारों किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, साथ ही नए कानूनों के लाभ गिना दिए.

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है, पिछले 6 महीने से कानून लागू हैं लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है. 

MSP पर साफ की तस्वीर…
पीएम मोदी ने कहा कि कृषि सुधार के बाद एक सबसे बड़ा झूठ MSP पर बोला जा रहा है. अगर हमें MSP हटानी होती तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू ही क्यों करते. हर बार हमारी सरकार MSP की घोषणा करती है, ताकि किसानों को परेशानी ना हो. पीएम बोले कि हर किसान को ये भरोसा देता हूं कि पहले जैसे MSP दी जाती थी, वैसे ही दी जाती रहेगी. 

पीएम मोदी बोले कि पिछली सरकार के वक्त गेहूं पर MSP 1400 थी, हमारी सरकार 1975 रुपये दे रही है. धान में पिछली सरकार 1310 रुपये दे रही है, हमारी सरकार 1870 दे रही है. पिछली सरकार ज्वार पर 1520 रुपये दे रही थी, हमारी सरकार 2640 रुपये दे रही है. पिछली सरकार मसूर दाल पर 1950 रुपये दे रही थी, हमारी सरकार 5100 रुपये दे रही है. 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि APMC को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है, हमने APMC को खत्म नहीं किया है सिर्फ किसानों को नया विकल्प दिया है. पिछले 70 साल से सरकार किसानों को कहती आई है कि आप इसी मंडी में फसल बेच सकते हो, लेकिन हमने नए कानून में इसे बदला है. अब किसान वहां फसल बेच सकता है, जहां उसे फायदा दिखे. पीएम मोदी ने कहा कि कई जगहों पर किसानों ने नए नियम के तहत अपनी फसल बेचना शुरू कर दिया है. 

पीएम मोदी ने बताया कि देश के कई राज्यों में पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एग्रीमेंट चल रहे हैं, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पंजाब की कांग्रेस सरकार ने हाल ही में ऐसा ही एक कॉन्ट्रैक्ट किया था. हमने अब इसमें बदलाव किया है कि किसान से कॉन्ट्रैक्ट करने वाली कंपनी को अपना वादा पूरा करना होगा. 



संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अगर कॉन्ट्रैक्ट करने वाले कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा, तब भी किसान को फायदा होगा. साथ ही अगर कोई गड़बड़ होती है, तो तुरंत SDM से शिकायत कर किसान अपनी समस्या का हल निकलवा सकता है, कई किसान ऐसा कर भी चुके हैं.

अबकी बार विपक्ष पर करारा वार… 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर इस बार विपक्ष रहा, उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में किसानों की सिर्फ एक बार ही कर्जमाफी की गई, वो भी 50 हजार करोड़. जबकि उनकी सरकार हर साल इससे अधिक पैसे किसानों के खाते में भेज रही है. 

किसानों को भरोसा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के अंत में किसानों को बातचीत का भरोसा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के अधिकतर किसान इन कानूनों के साथ हैं, लेकिन अब भी किसी को आशंका है, तो हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं. देश का किसान, किसानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च है. पीएम मोदी ने कहा कि 25 दिसंबर को एक बार फिर मैं देश के किसानों से बात करूंगा. 

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

3 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.