Featured

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना,स्कूल जाते वक़्त पिता के सामने नहर में कूदा छात्र

शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं के छात्र सुखप्रीत सिंह (15) ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह पिता के साथ स्कूल के लिए निकला था। 

सुखप्रीत खुद स्कूटी चला रहा था और स्कूल बैग को आगे रखा हुआ था। सरहिंद नहर के पास उसने स्कूटी रोकी और बिना कुछ कहे नए पुल पर से छलांग लगा दी। यह पिता की आंखों के सामने हुआ।

जवान बेटे के नहर में कूदने पर वह गहरे सदमे में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उसका शव नहर में ढूंढा जा रहा है।

सुखप्रीत ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है। हालांकि वह पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। 

स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक सुखप्रीत डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहा था और इसकी वजह परिवार ने स्कूल में सुखप्रीत की बीमारी बताई थी। हरमनजीत सिंह (45) गुरुनगर में रहते हैं और सुबह सवा 8 बजे बेटे के साथ डा. आंबेडकर चौक स्थित स्कूल के लिए निकले थे। हरमनजीत सरकारी टीचर हैं और उनके दो पुत्र हैं। सुखप्रीत छोटा लड़का है। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.