Featured

Satish Kaushik Death: अभिनेता सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में निधन

निधन से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने 7 मार्च को अपने आखिरी ट्वीट में अली फजल, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी संग होली की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके चेहरे पर हमेशा वाली बेफिक्री और मुस्कान दिख रही है. सतीश कौशिक ने ट्वीट में यह भी बताया था कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में यह होली खेली थी.

मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik Passes Away) का गुरुवार तड़के 66 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है. उनके करीबी दोस्त, अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे. इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है.

हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली का आनंद उठाते दिखे थे. अब अचानक उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को निराश और दुखी कर दिया है.

उन्होंने लिखा, ‘जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीष कौशिक के बारे में लिखूंगा, मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति! ‘ 

निधन से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने 7 मार्च को अपने आखिरी ट्वीट में अली फजल, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी संग होली की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके चेहरे पर हमेशा वाली बेफिक्री और मुस्कान दिख रही है. सतीश कौशिक ने ट्वीट में यह भी बताया था कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में यह होली खेली थी.

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से किया था. उन्होंने करीब 4 दशक लंबे अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्में डायरेक्ट की. एक बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक होने के साथ ही सतीश कौशिक स्क्रीनप्ले राइटर भी थे.

उन्होंने हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, क्योंकि, ढोल और कागज जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया. बतौर एक्टर उन्होंने मिस्टर इंडिया, मोहब्बत, जलवा, राम लखन, जमाई राजा, अंदाज, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी, साजन चले ससुराल, दिवाना मस्ताना, परदेसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगा, राजा जी, आ अब लौट चलें, हम आपके दिल में रहते हैं, चल मेरे भाई, हद कर दी आपने, दुल्हन हम ले जाएंगे, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और कागज समेत कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदायगी का लोहा मनवाया.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.