सबसे बड़ी हैकिंग – बिटकॉइन मांग रहे थे हैकर्स, ट्विटर पर लोगों को लगा इतना चूना ओबामा-बिल गेट्स-वॉरेन बफेट समेत इन 20 हाईप्रोफाइल लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक

ट्विटर पर हैकरों ने बड़ा हमला किया है. दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट हैक कर लिए गए. इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं.

इनके अलावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों के भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए.हैक किए गए अकाउंट्स पर किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में दान मांगा गया. हैक करके फर्जी ट्वीट किए गए कि दान में भेजे गए बिटकॉइन को वो दोगुना लौटाएंगे. पोस्ट किए जाने के चंद मिनट के भीतर ही ये ट्वीट डिलीट हो गए.

हालांकि तब तक कुछ ही देर में हैकरों को सैकड़ों लोगों ने एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए. इस बीच ट्विटर ने कहा है कि ये हमारे लिए चुनौती भरा वक्त है. हमारी टीम इसे दुरुस्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.

इन दिग्गजों के अकाउंट हुए हैक

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
  • डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
  • टेस्ला के सीईओ एलन मस्क
  • अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस
  • अमेरिका के मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट
  • अमेरिका की टीवी स्टार किम कार्दशियन
  • माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स
  • बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट
  • माइक ब्लूमबर्ग
  • अमेरिका के मशहूर रैपर विज खलीफा
  • यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट
  • इसके अलावा उबर और ऐपल कंपनी के कॉरपोरेट अकाउंट भी हैक हुए.

ट्विटर के सीईओ जैक ने इस पूरे मामले पर कहा कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया. इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था. अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं. ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी जांच जारी है.

उदाहरण के तौर पर बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा. आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.