Technology

चीन: बैंकों और पेमेंट कंपनियों पर क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन से संबधित सेवाओं पर लगाया बैन..

चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टो करेंसी लेन-देन से संबधित सेवाओं देने पर बैन लगा दिया है.साथ ही, निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर चेतावनी दी है.

चीन ने क्रिप्टो प्रतिबंध के तहत कहा है कि बैंकों और ऑनलाइन भुगतान चैनलों सहित ऐसे संस्थानों को ग्राहकों को पंजीकरण, व्यापार, clearing and settlement, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कोई भी सेवा प्रदान नहीं करनी चाहिए.चीन की तीन इंडस्ट्री बॉडी ने एक संयुक्त में बयान में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें आसमान छू रही हैं और गिर गई हैं. इसमें सट्टा व्यापार तेजी से एक्टिव है. इससे आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा है. साथ ही, यह सामान्य इकोनॉमिक और फाइनेंशियल नियमों को भी तोड़ कर रहा है.

चीन पहले भी उठा चुका है क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ कदम

वैसे डिजिटल करेंसी के खिलाफ चीन का यह पहला कदम नहीं है. साल 2017 में चीन ने अपने लोकल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बंद कर दिया था. ग्लोबल बिटक्वाइन ट्रेडिंग का लगभग 90 फिसदी सट्टा मार्केट इससे प्रभावित हुआ.जून 2019 में, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी घरेलू और विदेशी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों और इनिशियल कॉइन ऑफरिंग वेबसाइटों तक पहुंच को रोकेगा. इसका उद्देश्य विदेशी एक्सचेंजों पर प्रतिबंध के साथ सभी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर रोक लगाना है.

व्यक्तिगत रूप से रख सकते हैं क्रिप्टोकरेंसी

चीन ने क्रिप्टो एक्सचेंज और initial coin offerings को बैन किया है लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी से प्रतिबंधित नहीं किया है. कोई भी संस्थान क्रिप्टोकरेंसी की सर्विस और सेविंग नहीं दे सकते और ना ही क्रिप्टो करेंसी से संबंधित कोई फाइनेंशियल प्रोडक्ट इश्यू नहीं कर सकते हैं.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.