India

चक्रवात YAAS की चेतावनी के बाद कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट..

महाराष्ट्र और गुजरात  के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान टाउते के टकराने के बाद अब अन्य साइक्लोन की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवात यास  के आने की चेतावनी दी है.

ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. यह नई दिल्ली, पुरी, आनंद विहार टर्मिनल, भुवनेश्वर, योग नगरी ऋषिकेश आदि के बीच संचालित होने वाली रद्द की जाने वाली ट्रेनें हैं. यह सभी ट्रेनें 23, 24, 25, 26 और 27 मई की अलग-अलग तारीखों के बीच रद्द रहेंगी.

इन ट्रेनों को किया जा रहा रद्द
-02801 पुरी- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24, 25 और 26 मई को रद्द रहेगी.

-02802 नई दिल्ली-पुरी स्पेशल ट्रेन 23, 24 और 25 मई को रद्द रहेगी.

-02814 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 मई को रद्द रहेगी.

-02816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 24 और 26 मई को रद्द रहेगी.

-02115 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 और 27 मई को रद्द रहेगी.

-02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.

-02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.

-02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 मई को रद्द रहेगी.

-02875 पुरी आनंद विहार टर्मिनल-स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.

-02876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.

-08477 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 25, 26 और 27 मई को रद्द रहेगी.

-08478 योग नगरी ऋषिकेश पुरी स्पेशल ट्रेन 24, 25 और 26 मई को रद्द रहेगी.

-02209 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.

-02819 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी.

-02820 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.