India

सारा कुछ हिल गया’, हिमाचल में नए साल पर नालागढ़ पुलिस थाने के पास धमाका, आर्मी अस्पताल समेत कई भवनों के शीशे टूटे, मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले दिन धमाका हुआ है. पुलिस थान के पास एक गली में यह धमाका हुआ है और आसपास की बिल्डिंगों और आर्मी अस्पताल के शीशे चूर-चूर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी है. फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया हगै. एसपी बद्दी विनोद धीमान, फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची है. अब तक साफ नहीं हो पाया है कि किस चीज में धमाका हुआ है.

जानकारी के अनुसार, एसपी बद्दी विनोद धीमान टीम के साथ मौके  पर पहुंचे हैं और फॉरेंसिक की टीम को शिमला से बुलवाया गया गया है. जांच में पता चला है कि घटना में पुलिस थाना के बिल्डिंग, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक तथा मार्केट कमेटी के भवन को नुकसान पहुंचा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह हुआ यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी. चाय की दुकान पर बैठे लोग भी सहम गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद प्रवासी मजदूर ने बताया कि बताया कि वह पास में ही बैठे थे और एक दम से धमाका हुआ और सारा इलाका हिल गया. एक अन्य मजदूर ने बताया कि एक दम से कुछ दिखाई नहीं दिया और बिल्डिंग के बड़े बड़े शीशे भी टूट गए. उन्होंने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ, यह उन्हें भी पता नहीं चला.

 सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और धमाका स्थल को पूरी तरह सील कर दिया, दोनों तरफ बैरिगेटिंग लगाकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है. अब तक एसपी और पुलिस प्रशासन की तरफ से घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.