Jalandhar

जालंधर वेस्ट में CRIME CONTROL नहीं होने से FRUSTRATION निकालने लगे थाना 5 के SHO YADVINDER सिंह,पत्रकार और उसके भाई से कर डाली बदसलूकी और थाने ले जाकर की मारपीट….अब हो गए लाइन हाज़िर

जालंधर शहर के मॉडल हाउस इलाके में मामूली सड़क विवाद के बाद थाना पांच के एसएचओ ने एक पत्रकार और उनके NRI भाई के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। आरोप है कि एसएचओ ने न केवल पत्रकार का कॉलर पकड़ा, बल्कि उनके भाई को बिना किसी वजह के थाने ले जाकर मारपीट भी की। इस घटना के बाद शहर के पत्रकारों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने आरोपी एसएचओ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

पत्रकार वारिस मलिक ने बताया कि वह अपने NRI भाई के साथ कार से जा रहे थे। जब वे मॉडल हाउस पहुँचे, तो उनकी कार और थाना पांच के एसएचओ यादविंदर सिंह की निजी गाड़ी के बीच टक्कर होते-होते बची। इस पर एसएचओ ने उन्हें गालियां दीं, जिसे सुनकर वे आगे बढ़ गए। मलिक का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर एसएचओ ने अपनी गाड़ी से उनकी कार को घेरकर रोक लिया, उनका कॉलर पकड़ा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

वारिस मलिक के अनुसार, एसएचओ का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह उनके भाई को जबरन थाने ले गए और वहां उनके साथ मारपीट की। इस घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार समुदाय में आक्रोश फैल गया और दर्जनों पत्रकार थाना पांच के बाहर इकट्ठा हो गए।

पत्रकारों ने एसएचओ के खिलाफ थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रधान सुरिंदर पाल और पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी भी अपने साथियों के साथ पहुँचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल मौके पर पहुँचे। उन्होंने पत्रकारों को शांत कराया और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एसएचओ यादविंदर सिंह को थाने से हटाकर लाइन हाजिर करने का आदेश दिया, जिसके बाद पत्रकारों ने अपना धरना समाप्त किया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.