groom died of poison
खबर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की है जहाँ पर, शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े के बाद दोनों ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे 21 वर्षीय एक दूल्हे की मौत हो गई, जबकि दुल्हन की हालत गंभीर है। घटना मंगलवार को हुई। अधिकारी ने कहा कि दूल्हे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दुल्हन जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए एएसआई रमजान खान ने कहा कि दूल्हे ने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि दुल्हन को जैसे ही पता चला कि दूल्हे ने जहर खा लिया है तो उसने भी जहर पी लिया।डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि जीवन रक्षक प्रणाली पर रखी गई महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
उनके मुताबिक, दूल्हे के परिवार वालों ने कहा कि महिला पिछले कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रही थी और जब उसने अपने करियर के आधार पर शादी के लिए दो साल की समय सीमा मांगी तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.