Featured

डेराबस्सी में गैस रिसाव: फैक्टरी में फटा केमिकल का ड्रम, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

डेराबस्सी-बरवाला मार्ग पर स्थित सौरव केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण इलाके में इस गैस की बदबू फैल गई। जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत देखने में आई।

गैस रिसाव के बाद पास में स्थित जीबीपी होम्स और अन्य सोसाइटियों के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने मौके पर ही इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय थाने के प्रभारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने केमिकल का असर कम करने के लिए उस पर पानी की बौछारें मारी लेकिन विभाग के कर्मी जितना पानी डाल रहे थे गैस के ड्रम से उतनी ही तेजी से धुआं निकलने लगा। इस कारण हवा के बहाव की ओर गैस की फ्यूम फैलने लगीं। 

थाना प्रभारी जेएस सेखों ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन से पूछने पर पता चला कि फैक्टरी में रात करीब 11 बजे जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण गैस की फ्यूम इलाके में फैलने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की दिक्कत आई है।

यह ड्रम अचानक फट गया था लेकिन गनीमत रही कि केमिकल जानलेवा नहीं होने के चलते जानी नुकसान नहीं हुआ। गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत के कारण लोग दहशत में घरों के बाहर निकल आए। फैक्टरी प्रबंधकों के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे बाद इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह केमिकल जानलेवा और खतरनाक नहीं था।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.