Featured

Vaibhavi Upadhyaya Died: मशहूर TV एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में जैस्मिन की भूमिका निभाने वालीं वैभवी उपाध्याय का कार एक्सिडेंट में निधन हो गया। यह दुखद हादसा सोमवार यानी 22 मई को हिमाचल प्रदेश में हुआ। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में रह रही उनकी फैमिली बॉडी को लेकर मुंबई पहुंच रही है, जहां बुधवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार होना है। निर्माता और एक्टर जेडी मजेठिया ने इस खबर को कन्फर्म किया है।

टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना माना नाम नाम रहीं 39 साल की वैभवी उपाध्याय एक कार एक्सिडेंट में निधन हो गया। वह ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। हालांकि उन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के लिए अधिक जाना जाता है। उन्होंने इस शो में जैस्मिन का किरदार निभाया था। वैभवी के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को सुनकर दुख जताया है। उन्होंने वैभवी की तस्वीर शेयर कर लिखा- बहुत जल्दी चली गईं तुम।

निर्माता-एक्टर जेडी मजेठिया ने कहा, ‘मैं शॉक्ड हूं। वह बहुत ही अच्छे दिल की एक शानदार एक्ट्रेस थी, जिसे यकीनन वो जगह अब तक नहीं मिल पाई जिसकी हकदार थीं।’ उनके अंतिम संस्कार को लेकर बातें करते हुए उन्होंने कहा, ‘चंडीगढ़ के करीब उनका एक्सिडेंट हुआ है और फैमिली बॉडी लेकर मुंबई पहुंच रही है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह कार में अपने मंगेतर के साथ थीं जब सड़क पर एक टर्न के दौरान कार खाई में फिसल गई। खबर सुनते ही उनका भाई चंडीगढ़ के लिए निकल गया।’

एक्टर देवेन भोजानी ने भी ट्वीट किया और लिखा, ‘शॉकिंग, एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस और एक अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की जैस्मिन के रूप में जाना जाता है वो अब हमारे बीच नहीं रहीं। कुछ घंटे पहले वह एक दुर्घटना की शिकार हो गईं। वैभवी की आत्मा को शांति मिले।’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.