Jalandhar

निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों का हमला, ईंटें बरसाईं, पुलिस वालों को पीटा

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से निकलकर अपने निवास मान नगर जा रहे थे। बिना नंबर की लग्जरी काले रंग की कार सवार बदमाशों ने न केवल बलकार सिंह के काफिले पर ईंट बरसाईं बल्कि उनके पायलट के मुलाजिमों को भी पीटा। 

local body minister balkar singh’s convoy attacked

मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिम ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उलटा बदमाशों की टोली ने मुलाजिम को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी मिलते ही कमिशनर कुलदीप चहल ने तत्काल आईपीएस अधिकारी आदित्य को घटनास्थल पर रवाना किया।

बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि वह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित निकायमंत्री बलकार सिंह की कोठी पर जा पहुंचे और जमकर गुंडागर्दी की। वहां पर भी उनकी पायलट के मुलाजिम के गले पड गए। आखिरकार आईपीएस अधिकारी आदित्य मौके पर आए गए और बदमाशों को हिरासत में ले लिया। सभी बदमाश नशे में धुत्त थे।

घटना रात को करीब एक बजे घटी। जब बलकार सिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी कोठी की तरफ जा रहे थे। मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि वह रविदास चौक के पास निकल रहे थे कि उनको एक्सकार्ट कर रही पायलट के जवानों ने हाथ देकर एक काले रंग की बिना नंबरी गाड़ी को क्रास करने की कोशिश की लेकिन कार सवारों ने अपनी कार को बीच चौक लगा दिया और मंत्री की पायलट को रोककर मुलाजिमों की पिटाई शुरू कर दी। 

बदमाशों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। जिनहोंने बाद में ईंट बरसानी शुरू कर दी। किसी तरह से मंत्री बलकार सिंह के सुरक्षा कर्मचारियों ने मंत्री को सुरक्षित घटनास्थल से निकाला और अपनी कोठी तक सुरक्षित पहुंच गए। बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि वह मंत्री बलकार सिंह के काफिले का पीछा करते हुए कोठी तक पहुंच गए और गालियां निकालने लगे। 

उनकी पायलट के मुलाजिमों को घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मंत्री बलकार सिंह ने किसी तरह से हमलावरों को शांत किया लेकिन नशे में टल्ली होने के कारण वह गुंडागर्दी करते रहे। आखिरकार एडीसीपी सिटी 2 आदित्य मंत्री बलकार सिंह की कोठी पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में ले लिया और उनकी लग्जरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। सीपी कुलदीप चहल का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज करने जा रही है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.