Featured

पठानकोट में दंपती की हत्या,महिला के मुंह में ठूसे थे प्लास्टिक के लिफाफे

पठानकोट शहर के मनवाल बाग में दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा। 

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए।

पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे। इनके दोनों बेटे इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। 

जानकारी के बाद एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.