Lawrence-Bishnoi
कारोबारी से रंगदारी और गोली चलाने के केस में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई रिमांड खत्म होने के बाद बीती आधी रात बठिंडा की केंद्रीय जेल सुरक्षा के मद्देनजर लाया गया।
बता दें कि 9 जून को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने पटियाला कोर्ट में अर्जी दायर करके मांग की थी कि लारेंस को उसकी पुरानी जेल बठिंडा में भेजा जाए इसमें जेल प्रशासन का तर्क था कि लारेंस के खिलाफ ज्यादातर केस पंजाब और राजस्थान में दर्ज है। इसलिए उसको राजस्थान और पंजाब ले जाने की प्रक्रिया जारी है इसलिए उसको बठिंडा जेल में ही भेजा जाए।
दिल्ली लेकर आने से पहले वह बठिंडा जेल में ही बंद था। अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन की इस मांग को मंजूरी दे दी और 14 जून को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस आधी रात को बठिंडा की केंद्रीय जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पहुंचे और करीब 1:00 बजे जेल प्रशासन द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के साथ पुलिस भी तैनात की गई थी अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बठिंडा की केंद्रीय जेल में लाया गया।
यहां यह बताना बनता है कि साकेत अदालत में 11 जून को दिल्ली के एक कारोबारी से 2 करोड रुपए की फिरौती के मामले में लारेस बिश्नोई की पुलिस हिरासत में 4 दिन का और बढ़ावा किया था। इस दौरान लारेंस के वकील विशाल चोपड़ा ने बताया कि अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन की मांग को परवान कर लिया है। लारेंस को दिल्ली की मंडोली जेल से पंजाब के बठिंडा जेल भेज दिया जाए और 14 जून को लारस की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसको भेजने की इजाजत भी दे दी गई है । अदालत के बाद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को बठिंडा की केंद्रीय जेल में लाकर बंद कर दिया गया।
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.