India

सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला पंजाब के किसान का शव

सिंघु बॉर्डर पर एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. किसान का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ था. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि मृतक किसान लंबे समय से प्रदर्शन में शामिल था. उसकी ट्राली के लोगों के पिछले दिनों पंजाब चले जाने के बाद से वह अकेला ही रह रहा था.

 मृतक किसान किसान गुरप्रीत सिंह गांव रुड़की तहसील अमरोह जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था. मृतक किसान की उम्र 45 वर्ष थी. मृतक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला है. मृतक किसान बीकेयू सिद्धपुर जिसके प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल  की यूनियन से संबंधित था. कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

बता दें कि कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में पंजाब की दर्जनों ट्रालियां कुंडली बार्डर पर हैं. इनमें प्रदर्शनकारी अपनी गांव-क्षेत्र के लोगों के साथ रह रहे हैं. पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब की तहसील अमरोह के गांव रुड़की का ट्रैक्टर-ट्राली भी लंबे समय से कुंडली बार्डर पर थी. प्रदर्शनकारियों में शामिल रुड़की गांव का रहने वाला 45 वर्शीय व्यक्ति गुरप्रीत सिंह सिंह भी यहीं पर था. दीपावली से पहले उसकी ट्राली के अन्य साथी पंजाब चले गए थे. वह अपनी ट्राली पर अकेला ही रह रहा था.

मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा था. उसके प्रधान जगजीत सिंह ढकेवाल हैं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस उसके आसपास अन्य ट्रालियों पर रहने वाले प्रदर्शनकारियों से भी जानकारी जुटा रही है. प्रदर्शनकारियों के माध्यम से मृतक के स्वजनों को सूचना भेज दी गई है.

बुधवार सुबह लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव हुडा सेक्टर में अंसल सुशांत सिटी से आगे नांगल रोड पर पार्कर माल के पास एक नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ है. लोगों ने इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पहचान का प्रयास किया. मृतक की पहचान पंजाब के गुरुप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.