Punjab

Revolt in AAP: विधायक रूपिंदर काैर रूबी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस में होंंगी शामिल!

 पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने  ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है। बताया जाताा है कि वह आज शाम कांग्रेस में शामिल होंगी।  

बताया जाता है कि रुपिंदर कौर रूबी अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं। बुधवार को शाम चार  बजे चंडीगढ़ में कांग्रेसी लीडरशिप द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। रूबी ने कहा कि पार्टी सांसद भगवंत मान को अनदेखा कर रही है, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

उन्‍होंने कहा कि  पंजाब में आम आदमी पार्टी  के कुछ और विधायक भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंंने आम आदमी पार्टी के केंंद्रीय नेतृत्‍व पर भी आरोप लगाया। रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि आप का केंंद्रीय नेतृत्व न तो विधायकों की सुन रहा है और न ही सांसद की। यह स्थिति सही नहीं है। 

आप विधायक रूबी के शिरोमणि अकाली दल में जाने की भी चर्चा थी। कुछ समय पहले यह बात भी सामने आई थी कि रूबी की शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन रूबी ने इसे अफवाह बताया था।

सूत्रों के अनुसार विधायक रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन आप नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से मना कर दिया है। रूबी के इस्तीफे के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.