India

Fauja singh hit-and-run case: देहात पुलिस ने 30 घंटे में ट्रेस कर NRI को पकड़ा

114 साल के उम्रदराज धावक फौजा सिंह हिट एंड रन केस देहात पुलिस ने 30 घंटे में ट्रेस कर मंगलवार देर रात फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद कर 30 साल के एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी (पीबी 20 सी 7100) बरामद कर ली है। हालांकि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है। देर रात थाना भोगपुर में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना भोगपुर में बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाने) और 105 (गैर इरादतन हत्या) का केस दर्ज किया गया है।

एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लो पुत्र सुखवंत सिंह वासी दासूपुर (करतारपुर) को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि चश्मदीद के इनपुट पर एसपी सरबजीत राय की टीम ने भोगपुर से लेकर दुर्घटना स्थल से निकलने वाली सफेद गाड़ियों खास कर फॉर्च्यूनर को लेकर जांच शुरू की।

मंगलवार शाम को पुलिस को फॉर्च्यूनर का नंबर क्लियर हो गया, जो कपूरथला के गांव अठौली के वरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम पर थी। गाड़ी दो साल पहले सेल हो चुकीएनआरआई से बरामद की गई फॉर्च्यूनर।है।

टीम को वरिंदर से पता चला कि यह गाड़ी एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लो पुत्र सुखवंत सिंह वासी दासूपुर (करतारपुर) ने खरीदी थी। जहां पुलिस को पता चला कि अमृतपाल के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। उसकी तीन बहनें हैं। मां कनाडा में ही रहती है। एक हफ्ते पहले अमृतपाल कनाडा से लौटा था।

देर रात पुलिस ने अमृतपाल से गाड़ी बरामद कर ली। प्राथमिक पूछताछ में अमृतपाल ने माना कि वह फोन बेच कर घर जा रहा था। गाड़ी की स्पीड तेज थी। उसे पता नहीं चला कि कब बुजुर्ग (फौजा सिंह) गाड़ी की चपेट में आ गए। डरकर उसने गाड़ी रोकने की बजाए दौड़ा दी। गाड़ी का टायर भी फट गया।

सोमवार देर रात न्यूज से पता चला कि उसकी गाड़ी के नीचे आने वाले बुजुर्ग और कोई नहीं, बल्कि 114 साल के फौजा सिंह थे।

पीएम मोदी व सीएम मान ने शोक जताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को फौजा सिंह के निधन पर दुख जताया। मोदी ने एक्स पर लिखा कि “फौजा सिंह एक असाधारण व्यक्ति थे। उन्होंने अपने खास व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर भारत के युवाओं को प्रेरित किया। वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक उत्कृष्ट एथलीट थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनियाभर में मौजूद उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।”

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.