Faridkot

पंजाब के फरीदकोट में अंधाधुंध फायरिंग,मुसेवाला केस के संदिग्ध आरोपी जुगनू के ड्राइवर की हत्या

पंजाब के फरीदकोट जिले में कोटकपूरा शहर से सटे गांव ब्राह्मण वाला में मंगलवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात शूटरों द्वारा एंडेवर कार में सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

मृतक की पहचान मोहाली निवासी यादविंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि इन दिनों मोहाली में रहते मानसा निवासी जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू का ड्राइवर था और जुगनू का नाम सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में सामने आया था जिसे पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी.

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर से सटे गांव ब्राह्मण वाला में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक एंडेवर कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कार चालक यादविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक यादविंदर सिंह मोहाली निवासी था और मानसा के जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू का ड्राइवर था। जुगनू का नाम सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध के रूप में सामने आया था, हालांकि पुलिस ने उसे बाद में क्लीन चिट दे दी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का असल निशाना जुगनू था, लेकिन गलती से यादविंदर सिंह को गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई जब जुगनू और यादविंदर एक भोग समारोह से लौट रहे थे। हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे यादविंदर की मौके पर मौत हो गई। जुगनू ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उन्हें कोई धमकी मिली थी।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.