Categories: India

FULL LOCK DOWN : 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा , सब रहेगा बंद-पढ़े कौनसे राज्य ने किया चालान

बिहार में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने राज्य सरकार को चिन्ता में डाल दिया है, अब तो प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं, जिसके कारण राज्य सरकार ने बिहार में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाने का आदेश जारी किया है। 

मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में पाबंदी लागू रहेगी। मंगलवार को सरकार ने आलाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय़ लिया है। इस बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद अंतिम तौर पर लॉकडाउन पर सहमति बनी है और आदेश दे दिया गया है।

अब सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कठोर कदम उठाने का फैसला किया है। सरकारने  राज्य में पूर्ण लॉकडाउन के संबंध में मंथन कर फैसला लिया है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ इस बिंदु पर समीक्षा हुई। इसके बाद पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही है। मंगलवार तक इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जून महीने में जहां एक दिन में पॉजिटिव केस मिलने की रफ्तार दो से ढ़ाई सौ थी उसने जुलाई महीने में रफ्तार पकड़ ली। यह रफ्तार अब रोज 11 सौ से 12 सौ केस तक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सात जुलाई को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर निर्देश दिए कि डीएम अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का आकलन करें और आवश्यकता के आधार पर आंशिक लॉकडाउन का निर्णय लें।

मुख्यसचिव के निर्देश के बाद पहले भागलपुर इसके बाद 10 जुलाई से पटना में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया। अगले ही दिन करीब 15 जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया।

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.