Categories: JalandharPunjab

जालंधर : 63 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

जालंधर
ईशान जुनेजा

पंजाब के जिला जालंधर में कोरोना तेजी से पैर पसारने लगा है I मंगलवार के दिन शाम के समय जालंधर में 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं | वही इससे पहले सुबह 4 पॉजिटिव रिपोर्ट्स पटेल अस्पताल से आई थी |

सेहत विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दो मौतें हुई हैं। इनमें एक पापडिय़ा बाजार में रहने वाली 65 साल की महिला तारा रानी है। शुगर व हायपरटेंशन की बीमारी पीडि़त तारा रानी को पिछले दिनों ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उनकी मौत के बाद ट्रूनेट मशीन पर टेस्ट के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रविवार को भी संतोखपुरा मोहल्ला में रहने वाले 54 साल के राकेश कुमार की मौत हो गई थी। उसे 12 जुलाई को गिरने के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया था। इसकी रीढ़ की हड्ड़ी में चोट आई थी और उसके फेफड़ों में पानी भर गया था।

सोमवार को जालंधर डायोसिस के पूर्व बिशप फ्रेंको मुलक्कल की सिविल अस्पताल की ट्रूनेट मशीन में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिशप हाउस में हड़कंप मच गया है।

वहां रहने वाले लोगों तथा उनके करीबी दर्जनों लोगों के सिर पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। वहीं कोरोना ने सोमवार को पटेल अस्पताल की महिला डॉक्टर सहित सर्वोदया, पीजीआइ अस्पताल तथा एसजीएल अस्पताल के आठ सदस्यों को भी चपेट में लिया है।

डीएवी कॉलेज के पास समोसे बेचने वाला भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले उसकी बहू को कोरोना हुआ था। उसके संक्रमित पाए जाने के बाद हाल ही में उससे समोसे लेकर खाने वाले लोग भी दहशत में हैं। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढ कर सैंपल लेना सेहत विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.