India

Indian Railways: ट्रेन से करना है सफर तो आपके लिए काम की है यह खबर… रेलवे ने 19 मई से रद्द कर दीं ये सभी ट्रेनें

 इंडियन रेलवे ने वर्तमान परिस्थितियों और चक्रवाती तूफान को देखते हुए 19 मई यानी आज से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

अगर आपने कहीं जाने का प्लान बनाया है तो उससे पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करके इस बारे में जानकार दी है. बता दें इसमें साप्ताहिक और डेली चलने वाली दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं.

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट:

25 और 28 मई को कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

दिनांक 28 मई 2021 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 06335 गांधीधाम-स्पेशल तथा दिनांक 25 मई 2021 को नागरकोइल से चलने वाली ट्रेन संख्या 06336 नागरकोइल-गांधीधाम स्पेशल निरस्त रहेगी.

19 मई को रद्द रहेगी ये ट्रेन

इसके अलावा वेरावल से 19 मई, 2021 को चलने वाली ट्रेन संख्या 09218 (वेरावल-बान्द्रा) स्पेशल और बान्द्रा टर्मिनस से 18 मई, 2021 को चलने वाली ट्रेन संख्या 09217 (बान्द्रा-वेरावल) स्पेशल निरस्त रहेगी.

आज कैंसिल रहेगी ये ट्रेन

इसके साथ ही भावनगर टर्मिनस से 19 मई, 2021 को चलने वाली गाड़ी संख्या 02972 (भावनगर-बान्द्रा) स्पेशल निरस्त रहेगी.

19 मई को कैंसिल रहने वाली अन्य ट्रेनें – (Trains cancelled for 19.05.2021)

  • ट्रेन नंबर 08402 ओखा – पुरी
  • ट्रेन नंबर 01191 भुज – पुणे
  • ट्रेन नंबर 09203 सिकंदराबाद – पोरबंदर
  • ट्रेन नंबर 04679 जामनगर – माता वैष्णों देवी कटरा
  • ट्रेन नंबर 02946 ओखा – मुंबई सेंट्रल

20 मई को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 02942 आसनसोल- भावनगर

21 मई को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 09565 ओखा – देहरादून

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर करें विजिट

आपको बता दें यात्री विशेष ट्रेन की विस्तृत जानकारी पाने के लिए वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं. यहां आपको कैंसिल ट्रेन की डिटेल्स मिल जाएंगी.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.