COVID Latest Update

अमिताभ ने COVID-19 मरीजों के लिए मुंबई में शुरू किया 25 बेडों का अस्पताल..

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी फिल्म ‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित फिर एक साथ आए हैं, लेकिन इस बार वे किसी फिल्म के चलते नहीं, बल्कि कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आए हैं.

महामारी के चलते अपनी अगली फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज डेट को भी आगे के लिए टाल दिया है. इससे उनका पूरा ध्यान लोगों की मदद करने में लग गया है. अमिताभ और आनंद ने मुंबई के जुहू में एक 25 बेड का अस्पताल शुरू किया है, जिसमें ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है.

कल यानी बुधवार से अस्पताल में कोरोना पीड़ितों की भर्ती शुरू हो जाएगी. अभी अस्पताल में 25 मरीजों के इलाज की क्षमता है, जिसे आगे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है. हर एक बैड के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर की व्यवस्था है.

अमिताभ ने पूरा ध्यान रखा है कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मुफ्त में अच्छा खाना मिले. इसके अलावा, अस्पताल में फिजियोथैरेपी और मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की सुविधा भी दी गई है. बता दें कि अमिताभ ने इससे पहले दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में चल रहे कोविड केयर सेंटर को 2 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई थी. एक्टर ने खुद इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसमें उनकी मंशा खुद की प्रशंसा करना नहीं था. उन्होंने कहा था, ‘मैंने अपने कामों का विवरण प्रशंसा पाने के लिए नहीं दिया है. यह इसलिए है, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि इन सभी चीजों का इस्तेमाल कहां और कैसे हो रहा है, जिससे हम फ्रॉड से बच सकें. ये बस झूठे वादे नहीं हैं.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.