कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग आज शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है. इनमें उत्तर प्रदेश , पंजाब , उत्तराखंड , गोवा और मणिपुर शामिल हैं. 2017 में आयोग ने 4 जनवरी को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था लेकिन इस बार 4 दिन की देरी से यानी 8 जनवरी को वोटिंग की नई तारीख घोषित की जा रही है. कहा जा रहा है कि आयोग उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरणों में मतदान करा सकता है. पिछली बार यूपी में 7 चरणों में मतदान हुए थे. 2017 के चुनाव में इन सभी 5 राज्यों में मतों की गिनती 11 मार्च को कराई गई थी.
आयोग ने कहा कि दागी प्रत्याशियों कि पृष्ठभूमि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट में बताना है और उनके लंबित मामले और उनको चुनने का कारण भी बताना है. इसने कहा कि पारदर्शिता के लिए हमने केंद्रीय 900 ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं. हमने प्रत्याशियों का खर्च हाल ही में बढ़ाया है. इससे उन्हें डिजिटल मोड का प्रयोग करने मैं भी मदद मिलेगी.
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि पोस्टल बैलेट के अलावा दिव्यांगों के लिए पोलिंग स्टेशन पर व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन व्यवस्था का इस्तेमाल करना है.
चुनाव आयोग ने कहा कि महिला वोटर की भागीदारी बढ़ी है. कोरोना नियमों के तहत चुनाव कराए जाएंगे. हर बूथ पर 1250 मतदाता होंगे. 80 साल से अधिक उम्र के लोगों, कोविड मरीजों और दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी.
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के विजिट का निर्देश सभी सीईओ को तैयारी के लिए दिया गया. साथ ही कोरोना सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि दो लाख 15 हजार 368 से अधिक बूथ होंगे. पोलिंग स्टेशन बढ़ाकर हरेक स्टेशन पर मतदाता कि संख्या को मैनेज किया जाएगा. पोलिंग स्टेशन की संख्या में 16 फीसदी का इजाफा किया गया है.
चुनाव आयुक्त ने कहा कि बढ़ते ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव, विशेषज्ञों और सरकार के साथ कई बैठकें की गई हैं. चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है. यूपी, गोवा समेत अन्य राज्यों में इसे बढ़ाना है. पांच राज्यों में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिना किसी बाधा के चुनाव, लोगों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना और कोरोना के बीच लोगों को बचाव करते हुए चुनाव कराना. आयोग के सामने ये तीन चुनौतियां हैं.
चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण होने वाला है. यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं.
चुनाव आयोग पांच राज्यों के चुनाव में बड़ी राजनीतिक रैलियों पर रोक लगा सकता है. रैलियों के लिए संख्या तय होने के आसार भी हैं. चुनाव आयोग डोर टू डोर कैंपेन पर सख्ती कर सकता है.
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.