India

46 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी- लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत कई स्टेशन शामिल

अलर्ट मिलने के बाद लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखी. इसके अलावा सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी धमकी कोई पहली बार नहीं मिली है. पहले भी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिलती रही है. इस बार मिली धमकी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और चौकसी बढ़ा दी गई है.

 दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश को दहलाने का खुफिया अलर्ट मिलने के बाद हड़कंप मचा है. आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिले धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आतंकी हमले को लेकर मिले ख़ुफ़िया अलर्ट के बाद से रेलवे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. यूपी के सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अलर्ट मिलने के बाद लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखी. इसके अलावा सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी धमकी कोई पहली बार नहीं मिली है. पहले भी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिलती रही है. इस बार मिली धमकी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और चौकसी बढ़ा दी गई है.

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि लेटर में जिन स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है, वो पत्र लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर के नाम से भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 2018 में भी ऐसी धमकी इसी आतंकी संगठन की तरफ से दी गई थी. धमकी मिलने के बाद अब स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

गौरतलब है कि धमकी भरे पत्र मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश दिए गए हैं कि किसी पर भी शक होने पर उसकी तलाशी ली जाए. किसी भी तरह कि लापरवाही न बरती जाए. बता दें कि दीपावली के मौके पर इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ भी है. लिहाजा विशेष सतर्कता बरतनी जरूरी है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.