India

Petrol- Diesel price today: कीमतों का बढ़ना जारी, अभी और महंगा होगा पेट्रोल,जानिये आज कितना महंगा हुआ

IOCL के आज सुबह जारी रेट लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हो गया. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 109.69 रुपए का मिल रहा है. वहीं, डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 115.50 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 102.59 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 110.15 रुपये और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर

मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान है कि अभी क्रूड ऑयल और महंगा हो सकता है.

पेट्रोल-डीजल की तूफानी पारी जारी है. आज सोमवार यानी नवंबर महीने के पहले दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. IOCL के आज सुबह जारी रेट लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हो गया. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 109.69 रुपए का मिल रहा है. वहीं, डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है. पिछले कई दिनों से कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.


अक्टूबर महीने में 25 दिन से ज्यादा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं. हर रोज 30 और 35 पैसे करके बीते महीने पेट्रोल 7.45 रुपए महंगा हो गया, जबकि डीजल 7.90 रुपए बढ़ गया. 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपए प्रति लीटर था जबकि डीजल के भाव 90.17 रुपए प्रति लीटर चल रहे थे. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों की वजह से हर रोज देश में फ्यूल प्राइज बढ़ रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान है कि अभी क्रूड ऑयल और महंगा हो सकता है.

पेट्रोल डीजल की रिकॉर्ड हाई कीमतों से एक तरफ जहां आम आदमी की जेब पर लोड बढ़ता ही जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ, सरकार को बढ़ती कीमतों से जबरदस्त फायदा हो रहा है. पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़ा है. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. यदि कोविड-पूर्व के आंकड़ों से तुलना की जाए, तो पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क संग्रह में 79 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है.

वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में पेट्रोलियम उत्पादों पर सरकार का उत्पाद शुल्क संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछले साल की समान अवधि में यह 1.28 लाख करोड़ रुपये रहा था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.