India

मोहालीः इंडिगो के फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी

हैदराबाद से मोहाली पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखी थी ये बात

इंडिगो के इंटर ग्लोबल एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह ने एयरपोर्ट थाने को इसकी सूचना दी।

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली में हैदराबाद से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को 5 जुलाई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र के मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई। यह पत्र इंडिगो फ्लाइट के शौचालय में पड़ा था।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्लाइट के लैंड होने के बाद इसकी सफाई की जा रही थी। इंडिगो के इंटर ग्लोबल एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह ने एयरपोर्ट थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह के बयान पर एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट थाने के एसएचओ अजितेश कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

5 जुलाई को हैदराबाद से मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6ई108 पहुंची थी। वह एयरपोर्ट पर 11.58 पर लैंड हुई। पैसेंजर के उतरने के बाद एयर क्रॉफ्ट में कैबिन क्रू ने सफाई का काम शुरु किया। उसी दौरान शौचालय से एक टिश्यू पेपर मिला। उस पर लिखा था कि फ्लाइट को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना तुंरत इंडिगो के इंटर ग्लोबल एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह को दी गई। उन्होंने एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी करते हुए पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

मौके पर ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ लेकिन सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी में हलचल मच गई। बाद पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई-108 ने हैदराबाद एयरपोर्ट से सुबह 9.45 पर उड़ान भरी थी। सुबह 11.50 पर वह मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। फ्लाइट में 5 क्रू मैंबर, दो पायलट सहित कुल 220 यात्री मौजूद थे।

इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हैदराबाद एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क कर फ्लाइट में सवार यात्रियों के बोर्डिंग पास की लिस्ट मांगी है। मोहाली एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उस दिन इंडिगो फ्लाइट से उतरे यात्रियों की पहचान के लिए एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

24 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.