Punjab

JALANDHAR – बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बंब

जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ये घटना आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला की है। शनिवार रविवार गतरात्रि बाइक पर सवार 3 युवकों ने पेट्रोल बम फेंका। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं।

हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

जिनमें साफ दिखा कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.