India

राज्य सरकार से नाखुश कुंवर विजय प्रताप ने पद से दिया इस्तीफा, पढ़े-आखिर किस बात से थे नाराज़?

पंजाब के अमृतसर नॉर्थ से AAP विधायक एवं पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की भरोसा कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को ई-मेल के माध्यम से भेजा है। हालांकि अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा स्पीकर ने कुंवर विजय प्रताप सिंह को सरकारी भरोसा कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया था, लेकिन विधानसभा सेशन के दौरान कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी मामलों की जांच संबंधी लंबी चर्चा की मांग की। साथ ही चर्चा के लिए पूरा दिन निर्धारित करने की अपील भी की थी, लेकिन विधानसभा द्वारा इस मांग को नहीं माना गया।

भरोसा कमेटी ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ और DGP गौरव यादव को तलब किया था, लेकिन उसी दिन विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के सभी कमेटी के चेयरमैन की मीटिंग बुलाने से कुंवर विजय को अपनी मीटिंग रद करनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी में कुंवर विजय प्रताप ने अपना इस्तीफा भेजा है।

बता दें कि मार्च 2021 में हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। फिर वह AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह बेअदबी मामलों की जांच के लिए गठित विशेष कमेटी के सदस्य भी बनाए गए थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.