Jalandhar

जालंधर में बड़ा हंगामा:राज्यपाल को मांग पत्र देने जा रहे थे लतीफपुरा के पीड़ित, पुलिस ने रोका

जालंधर में एक बार फिर से लतीफपुरा मामले को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। लतीफपुरा में घरों को गिराए जाने का विरोध कर रहे लोग और किसान संयुक्त रूप से रैली निकालते हुए गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम की तरफ आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने कूल रोड पर बैरिकेडिंग करके किसानों को रोक लिया। जिससे दोनों तरफ खूब गर्मा-गर्मी हुई और किसान वहीं सड़क पर लेट गए।

 किसानों ने अपने हाथों में घर गिराए जाने के विरोध में काले झंडे थाम रखे थे। जैसे ही इसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो तुरंत कूल रोड पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। बैरिकेडिंग करके सारा रास्ता रोक दिया गया। पुलिस फोर्स ने किसानों की आगे-आगे चल रही गाड़ी को भी धक्के से पीछे कर दिया।

किसान पुलिस अधिकारियों को कह रहे थे कि वह राज्यपाल से मिलना चाहते हैं। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा है वह उन्हें वहां पर नहीं जाने दे सकते। कार्यक्रम के बाद आप राज्यपाल से समय लेकर मिल लें। लेकिन किसान कहने लगे कि उन्हें लतीफपुरा को लेकर राज्यपाल को मांगपत्र सौंपना हैं। इसी बीच पुलिस और किसानों में जमकर धक्कामुक्की हुई। एक किसान नेता इसमें बेहोश भी हो गया। इसके बाद किसान नहीं पर सड़क रोक कर बैठ गए।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.