India

अब लग गया 7 दिनों का LOCKDOWN , शादियों में केवल 25 मेहमानों की इजाजत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं. कई क्षेत्रों में 7 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. आदेश के अनुसार, दुकानें केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी. हालांकि, जानकारों का कहना है कि राज्य के सभी इलाकों में हालात खराब नहीं हैं. कुछ ही इलाके प्रभावित हैं.

अमरावती डिवीजनल कलेक्टर ने रविवार को अमरावती , अकोला , बुलढाना, वाशिम, यवतमाल में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. ये पाबंदियां आगामी 1 मार्च तक जारी रहेंगी. शादियों में केवल 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. वहीं, निजी दफ्तरों में केवल 15 फीसदी कर्मचारियों को आने की इजाजत दी गई है. साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे.

इसके अलावा पुणे में भी लोगों के घूमने फिरने पर रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी. हालांकि, इस दौरान जरूरी कामों से जुड़े लोग आवाजाही कर सकेंगे. यह जानकारी पुणे संभागीय आयुक्त ने दी है. जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को बताया कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है.

महाराष्ट्र में कोविड की स्थिति बिगड़ी हुई है. नाइट कर्फ्यू को लेकर अगले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक होनी है. इसके बाद सरकार इस कर्फ्यू पर बड़ा फैसला ले सकती है. पाबंदियों के अलावा सरकार ने इस बार जुर्माने को लेकर भी कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है. अगर कोई शादी हॉल कोविड नियमों का उल्लंघन कर 50 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति देता है, तो उसके ऊपर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.