Punjab

जालंधर के भगत सिंह चौक के पास कपूर टेंडर्स के गोदाम में लगी जुगाड़ू लिफ्ट टूटी,एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

नगर निगम का बिल्डिंग विभाग फिर सवालों में

भगत सिंह चौक के पास से बुरी खबर आई है। यहां पास की एक बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से हाहाकार मच गया है। हादसा कपूर हार्डवेयर के गोदाम में हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां देसी जुगाड़ के साथ लिफ्ट चलाई जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब जब लिफ्ट गिरी तो जोरदार धमाका हुआ है। इससे आसपास के लोग सहम गए।

मरने वाला 25 साल का राजू था जो कि गोदाम में ही वर्कर के रूप में काम करता था। वह राजपुरा का रहने वाला था और दुकान में लंबे समय से काम कर रहा था। शनिवार को लिफ्ट टूटने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी असमय मौत हो गई।

सुबह करीब 10 बजे लिफ्ट की तार टूटने से राजू उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.