India

BIG HIKE 1 मार्च से 12 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत,पेट्रोल के बाद अब दूध भी मिलेगा महंगा!

जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर है, वहीं दूसरी तरफ दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं. यह आम आदमी के लिए एक और बड़ा झटका साबित हो सकता है. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

दूध उत्पादकों ने मांग की है कि दूध के दाम 55 रुपये लीटर तक बढ़ा दिए जाएं क्योंकि महंगे पेट्रोल-डीजल की वजह से उनके आर्थिक हालात खराब हो गए हैं. वहीं, रतलाम के कुछ गांवों में उत्पादकों ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. रतलाम मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को 25 गांवों की एक बैठक हुई दूध के दाम बढ़ाए जाने पर सहमति बनी हैं. 1 मार्च से दूध के दाम बढ़ जाएंगे.

बता दें कि दूध उत्पादकों ने पिछले साल भी दूध के दाम बढ़ाने की मांग की थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. यही वजह है कि दूध उत्पादकों को आज भी उतने रुपये में दूध बेचना पड़ रहा है जितने में वो 2 साल पहले बेचते थे. बता दें कि फिलहाल मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दूध 43 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. अब इसकी कीमत 12 रुपये बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी जाएगी.

कई शहरों में इस समय पेट्रोल के दाम 100 रुपए तक पहुंच गया है. ऐसे में दूध उत्पादकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण दूध के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ गया है. इसके अलावा पशुओं के लिए चारा भी महंगा हो गया है. इसके कारण पशुपालन में दिक्कतें आ रही हैं. अगर दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई गईं तो वे लोग हड़ताल कर देंगे और दूध की सप्लाई रोक देंगे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.