Punjab

जालंधर में आग से झुलसने से युवक की दर्दनाक मौत, मौके से मिले शराब की बोतल, माचिस और बीड़ी का बंडल

लाल बाजार की भट्ट मार्केट में सुनार की दुकान पर काम करने वाले युवक ने खुद को आग लगा ली है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने यह कदम किस कारण उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान संजीत के रूप में हुई है। सुनार का काम करने वाले प्रदीप ने बताया कि संजीत उसके पास काम करता था। उसकी उम्र करीब 24 साल थी। वह दो दिन पहले ही वह गांव से वापस आया था। सुबह जब उसको फोन किया तो उसने नहीं उठाया। प्रदीप ने बताया कि जब उसके कमरे में गए तो देखा कि वह जला पड़ा था।

उसके आसपास का सामान भी जला हुआ था। मलिक का कहना था कि संजीत शराब पीने का आदी था और बीड़ी भी पीता था। शायद रात को नशे में आग लग गई होगी। हादसा शायद बीड़ी जलाते समय हुआ है।

वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि बैटरी फटने से आग लगी है। मौके से एक शराब की बोतल और माचिस, बीड़ी का बंडल भी मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हादसा है या आत्महत्या है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.