India

हवा में उड़ते ही एयर एंबुलेंस का पहिया गिरा, बची 5 लोगों की जान,देखें VIDEO

महाराष्ट्र के नागपुर से हैदराबाद जा रहे आज एक एयर एंबुलेंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया. दरअसल, जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उसका पहिया अलग हो गया. इसके तुरंत बाद फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई और विमान को मुंबई एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया.

क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच रनवे पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पूरी तरह तैयार थे. पायलट ने जैसे ही विमान की लैंडिंग कराई उसपर फोम डालकर विमान में आग लगने से बचाया गया.

विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे. विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी. छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फ्लाइट ने जब नागपुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ की तैयारी थी, तभी उसका एक पहिया अलग होकर ग्राउंड पर गिर गया था. हालातों की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया.

इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देख समझा जा सकता है कि अगर समय रहते बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.