होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित जैतपुर अड्डे में कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं।
तीनों बच्चे छह साल से कम की आयु के थे, जबकि हादसे में कार चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चब्बेवाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बाड़ियां कलां गांव में रिश्तेदारों को मिलकर अपने गांव नंगल खिलाड़ियां वापस जा रहा था। जैसे ही वह जैतपुर अड्डे के पास पहुंचे तो होशियारपुर से माहिलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीबी 07 एडब्लयू 1818 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ समय बाद जब तक सहायता पहुंच पाती पति-पत्नी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.