Sports

IPL इस सीजन के लिए सस्पेंड, कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद BCCI ने लिया फैसला

कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की.

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कैंप से भी तीन मामले सामने आए.  जबकि आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई.

दो दिन में खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया. बता दें कि आईपीएल 2021 के अभी 29 मुकाबले ही हुए थे और फाइनल समेत 31 मैच बाकी थे.

यह सभी मुकाबले 4 शहर अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में होने थे. हालांकि, चारों शहर में कोरोना की स्थिति खराब है. यहां बीते कुछ दिनों मे कोरोना संक्रमण के रोज 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. देश की राजधानी दिल्ली में ही एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए केस आए थे.

दिल्ली में दूसरे लेग के चार मैच बाकी थे. वहीं, अहमदाबाद में प्लेऑफ और फाइनल समेत 7 मैच और बाकी थे. इसके अलावा बैंगलोर में भी 10 मुकाबले होने थे. यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई मैच नहीं हुआ था. वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी अब तक सीजन का कोई मैच नहीं खेला गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.