कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अब होम आइसोलेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
नई गाइडलाइन्स
इसी को आधार बनाकर रेल मंत्रालय ने देश भर के सभी जोन में कोराेना संक्रमित अपने कर्मचारियों के लिए होम आइसोलेशन के गाइडलाइन्स में बदालव किया है और इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब कोरोना के माइल्ड संक्रमण है या एंसप्टोमेटिक संक्रमण वाले कर्मचारी दस दिनों से अधिक होम आइसोलेट नहीं रहेंगे। ऐसे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटना होगा।
मौजूदा समय में कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद 20 से 25 दिनों तक ड्यूटी पर नहीं लौट रहे थे और इसका असर रेल संचालन पर भी आने लगा था। ऐसे में रेलवे को गाडि़यां भी रद करनी पड़ गईं थीं। अब नई गाइडलाइन जारी होने से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आना होगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली और लखनऊ मंडलों में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है, जबकि अंबाला मंडल में यह आंकड़ा 325 है।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.