डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहते हैं. कहा भी क्यों ना जाए, आखिर ये डॉक्टर्स जमीन पर लोगों की जान बचाने का काम करते हैं. लेकिन अगर यही डॉक्टर्स लापरवाह हो जाएं तो? इसके बाद मरीज की जान तो भगवान भरोसे भी नहीं कह सकते.
इलाज के दौरान ऐसी ही लापरवाही का एक मामला ऑस्ट्रिया से देखने को मिला. यहां डॉक्टर्स ने एक पेशेंट के गलत पैर का ऑपरेशन कर उसे काट डाला. मामले का खुलासा तब हुआ जब नर्स ने अगले दिन पैर की ड्रेसिंग शुरू की.
ऑस्ट्रिया के फ्रीस्टैंड क्लिनिक में काम करने वाले एक डॉक्टर ने मरीज के गलत पैर की सर्जरी कर दी. अपने बाएं पैर में दर्द की समस्या लेकर 82 साल का बुजुर्ग अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टर ने उसकी जांच की और पैर काटने की बात कही. इसके बाद शख्स का ऑपरेशन भी कर दिया गया. इसमें उसके पैर को काट दिया गया. लेकिन जब अगले दिन नर्स ने शख्स की ड्रेसिंग की तो उसे अहसास हुआ कि डॉक्टर ने बड़ी गलती कर दी है. उसने बाएं की जगह दाएं पैर को कटा दिया था.
अस्पताल ने मानी गलती
अस्पताल ने भी गलती मान ली है. अस्पताल की और से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि ये वाकई हैरानी की बात है और बड़ी लापरवाही है कि अस्पताल में 82 साल के एक मरीज का गलत पैर काट दिया गया. इस गलती के कारण हुए नुकसान की जिम्मेदारी भी अस्पताल ने उठाने की बात कही.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.