Categories: India

मेट्रो में सवार होकर द्वारका जा सकते हैं पीएम मोदी, करेंगे रावण दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दिल्ली के द्वारका में विजयदशमी मनाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो में सवार होकर द्वारका पहुंचेंगे. पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की लव-कुश रामलीला में आयोजित दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया था. इस मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिले की रामलीला से दूर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में होने वाली रामलीला में शामिल होंगे. पीएम मोदी मंगलवार शाम लगभग 6 बजे यहां पहुंचेंगे जिसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम होगा. बता दें पीएम मोदी के आने के चलते इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस को 5 दिन पहले ही प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी गई थी. रामलीला के जिस मंच से पीएम मोदी रावण पर धनुष से बाण चलाएंगे उसे राम मंदिर का रूप दिया गया है. मंच के आस-पास की जगह को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.