Categories: PunjabVideo

पंजाब की जेलों में नशे के साथ साथ मोबाइल की होती है बिक्री , जेल अधिकारियों पर बड़ा आरोप

नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए बदनाम पंजाब की जेलों में अब मोबाइल फोन भी बिक रहे हैं. जेल के अधिकारी कैदियों को नशीली वस्तुओं के साथ-साथ मोबाइल फोन बेचने पर भी मजबूर कर रहे हैं. यह खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए हुआ है.

पंजाब की जेलों में नशे के साथ साथ मोबाइल की होती है बिक्री , जेल अधिकारियों पर बड़ा आरोप

नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए बदनाम पंजाब की जेलों में अब मोबाइल फोन भी बिक रहे हैं. जेल के अधिकारी कैदियों को नशीली वस्तुओं के साथ-साथ मोबाइल फोन बेचने पर भी मजबूर कर रहे हैं. यह खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए हुआ है, जिसमें रूपनगर (रोपड़) जेल का एक कैदी जेल प्रशासन और अधिकारियों पर नशा और मोबाइल फोन बेचने का धंधा करने का आरोप लगा रहा है.

खरड़ से ताल्लुक रखने वाले कैदी कर्मवीर सिंह के मुताबिक, जेल में बंद कैदी जब मोबाइल फोन और नशीली वस्तुएं बेचने से इनकार करते हैं तो उनको झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है. वायरल वीडियो में अधिकारियों पर आरोप लगाने वाला कैदी कह रहा है कि छोटे मोबाइल 6,000 हजार और स्मार्टफोन 25,000 हजार तक में बेचे जा रहे हैं.

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद रूपनगर जेल के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. उन्होंने उल्टा वीडियो बनाने वाले कैदी कर्मवीर सिंह पर ही आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने कैदी के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. हालांकि, जेल सुपरिंटेंडेंट अमृत सिंह ने अपनी जेल में मोबाइल के इस्तेमाल पर जांच करने की बात की है.

अधिकारियों पर नशा और मोबाइल फोन बेचने का आरोप लगाने वाला कैदी कर्मवीर सिंह खुद चेक बाउंस होने के मामले में सजा काट रहा है. यह कैदी हाल ही पैरोल पर अपने घर आया था. वायरल वीडियो उसने पैरोल मिलने से पहले जेल परिसर में ही शूट किया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.