India

पंजाब की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार,850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप

प्रदीप प्रिंजा

गांजा तस्करी मामले में असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब को नशा तस्करी के मामले में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप है। जसविंदर बब्बू को गिरफ्तार कर असम की जेल में बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सात जुलाई 2022 को असम के जिला कोकराझार के थाना गोसाईगोन की पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी के दौरान चेकपोस्ट श्रीरामपुरा पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 850 किलो गांजा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान कार्बी आंगलोंग निवासी रहमतुल्लाह खान और राजस्थान के रमेश कुमार के रूप में हुई है। कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे के अनुसार श्रीरामपुर में एक नाका पर जांच के दौरान एक ट्रक से लगभग 850 किलो गांजा बरामद हुआ था।

ट्रक कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग से हाजीपुर जा रहा था। मौके से भागने की कोशिश करने पर पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें बारपेटा के फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांजे की कीमत 85 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

इसके बाद पुलिस पूछताछ में राजा सिंह निवासी बटाला और जसविंदर सिंह बब्बू निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर का नाम सामने आया। अब असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.