Politics

आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी रूप से भर्ती करने का है मामला

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनके घर समेत पांच से ज्यादा ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी की। विधायक के व्यवसाय व पैसे को संभालने वाले साथी हामिद अली खान व कौसर इमाम सिद्दकी उर्फ लड्डन के ठिकानों के घर पर भी छापेमारी की गई। हामिद अली के गुफ्फूर नगर स्थित ठिकानों से 12 लाख रुपये, अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस व नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है। 

कौसर इमाम के ठिकानों से भी 12 लाख रुपये, अवैध देशी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए हैं।

विधायक के रिश्तेदार व जानकारों ने एसीबी टीम के साथ बदतमीजी व मारपीट की है। इसकी एसीबी के एसीपी ने जामिया नगर थाने में शिकायत दी है। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि एसीबी की टीम शुक्रवार देर रात तक विधायक अमानतुल्लाह से पूछताछ कर रही थी। साथ ही विधायक व उनके दोस्तों के ठिकानों पर दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा में एसीबी की छापेमारी चल रही थी। 

एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर-कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ के बुलाया था। विधायक दोपहर बाद पूछताछ में शामिल हुए। पूछताछ के बाद विधायक के घर पर छापेमारी की गई। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि एसीपी की देखरेख में एसीबी की टीम जामिया नगर में विधायक के घर पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पर विधायक के रिश्तेदार, परिवार व समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ बदतमीजी व मारपीट की। इसके बाद ये लोग विधायक के घर से कागजात, पैसे व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत एसीबी ने जामिया नगर थाना पुलिस को दी है। 

एसीबी प्रमुख ने बताया कि विधायक के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी चल रही थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विधायक व उसके व्यवसायी हिस्सेदारों की अवैध अच-अचल प्रॉपर्टी का पता लगा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान काफी कागजात बरामद किए हैं। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश व अन्य सामान मिलने की उम्मीद है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.