World

Queen Elizabeth Died: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया है. स्‍कॉटलैंड के बाल्‍मोरल कैसल में 96 वर्षीय महारानी ने अंतिम सांस ली. इस दौरान महारानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स सहित राज परिवार के कई सदस्यों वहां मौजूद रहे. दो दिन पहले ही महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर सामने आई थी. जब लिज ट्रस को उन्होंने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. 

उनके निधन पर शाही परिवार के ट्विटर से ट्वीट कर बताया गया कि महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे. 




इससे पहले आज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बिगड़ते स्वास्थ्य की खबरों के बीच ब्रिटिश शाही परिवार के लोग बाल्‍मोरल कैसल में पहुंचने लगे थे. ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीते कुछ समय से बालमोरल कैसल में रह रही थीं.

एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को 17 ब्रूटन सेंट, लंदन में हुआ था. नौसेना अधिकारी फिलिप माउंटबेटन से उनकी शादी हुई थी. उनके चार बच्चे हैं- प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड. महारानी के पति फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. 1952 को पिता की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ सिंहासन पर बैठी थीं. 

महारानी एलिजाबेथ यूनाइटेड किंगडम समेत ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जमैका, एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आइलैंड्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट व ग्रेनेडाइंस और तुवालु सहित 15 क्षेत्रों की रानी रही हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.