India

बिहार के बक्सर इलाके की खौफनाक ख़बर, गंगा किनारे मिलीं 40 से ज्यादा लाशें, जानिए पूरा मामला

मुल्क भर में जारी कोरोना बोहरान के बीच बिहार के बक्सर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है.

बक्सर: बक्सर ज़िले के चौसा ब्लॉक के चौसा के करीब गंगा में कम से कम 40 लाशें तैरती हुई मिली हैं. इन लाशों की तस्तीरें वायरल हुई हैं, वह निहायत दिल दहलाने वाली हैं. इनमें लाशों को जानवर नोचते दिख रहे थे. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाया है. वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ये उत्तर प्रदेश की लाशें हैं, जो यहां बहकर आ गई हैं. 

चौसा के बीडीओ अशोक कुमार ने इस मामले के हवासे से कहा है कि ये करीब 40 से 45 लाशें होंगी, जो अलग अलग जगहों से बहकर महदेवा घाट पर आ कर लग गई हैं. उन्होंने बताया कि ये लाशें हमारी नहीं हैं. हम लोगों ने एक चौकीदार लगा रखा है, जिसकी निगरानी में लोग शव जला रहे हैं. ऐसे में ये शव उत्तरप्रदेश से बहकर आ रहे हैं और यहां पर लग जा रहे हैं.

एक दूसरे एसडीएम सदर केके उपाध्याय ने कहा, “लाशें फूली हुई हैं और कम से कम पांच से सात दिनों से पानी में हैं. हमें जांच करने की जरूरत है कि वे कहां से हैं, यूपी के किस शहर से हैं.”

एसडीएम सदर केके उपाध्याय ने भी यही कहा कि ‘ये बिहार की नहीं उत्तर प्रदेश की लाशें हो सकती हैं क्योंकि हमारे यहां लाशें जलाने की परंपरा है.’ 

चौसा ब्लॉक के पवनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार सिंह कुशवाहा बताते हैं कि चौसा, मिश्रवलिया, कटघरवा समेत दर्जनों गांव के लोग घाट पर लाशो की अंतिम संस्कार के लिए आते हैं. लेकिन, यहां की हालत देखकर अब वह दहशत से भर गए हैं. इतना ही नहीं, गंगा नदी के किनारे बसे कई गांवों के लोग जो गंगा के पानी का इस्तेमाल करते हैं वह भी इस हालत को देखकर बेहद डर गए हैं.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.