India

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वीकेंड पर लॉकडाउन, मॉल, थियेटर्स रहेंगे बंद

शुक्रवार रात आठ से सुबह सात बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा. फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी, लेकिन थिएटर बंद रहेंगे. रात को सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को शुरू रखा जाएगा. गार्डन और प्ले ग्राऊंड बंद रहेंगे.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में ठाकरे ने प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन पर जोर दिया, हालांकि मंत्रिमंडल ने इससे इनकार दिया. जिसके बाद फैसला लिया गया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस बात की पुष्टि की है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 93,249 नए कोरोना केस आए और 513 लोगों की जान चली गई है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. वहीं संक्रमण से और 277 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 55,656 पहुंच गई. राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,53,523 हो गयी है.

शुक्रवार रात आठ से सुबह सात बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा. फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी, लेकिन थिएटर बंद रहेंगे. रात को सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को शुरू रखा जाएगा. गार्डन और प्ले ग्राऊंड बंद रहेंगे. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पुणे में जिस तरह का निर्णय लिया गया है उसी पैटर्न पर कोई निर्णय लिया जा सकता है. वास्तविक निर्णय रात 8 बजे बताया जाएगा.


प्रदेश सरकार के मंत्री असलम शेख मे बैठक के बाद कहा कि थिएटर, रेस्ट्रॉन्ट, मॉल और बार पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके साथ ही जिन फिल्मों और सीरियल की शूटिंग में ज्यादा आर्टिस्ट्स और कर्मचारियों की जरूरत होगी उन्हें शूटिंग्स को भी अनुमति नहीं मिलेगी.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.