Politics

बड़ा खुलासा – पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निकाले गए हरसिमरनजीत सिंह बंटी

हाल ही में सोशल मीडिया डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी को लेकर ख़बर वायरल हो रही थी कि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू से परेशान होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन सच यह है कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्र भी जारी कर दिया है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि पार्टी की विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाला गया है।

पूर्व विधायक सुशील रिंकू का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के सबूत सामने आने पर बीते दिन ही बंटी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था| लेकिन बंटी व उनके समर्थकों के कहने पर आर्डर फ्लैश नहीं किए गए थे |बंटी द्वारा अपना पक्ष पेश करने के लिए समय मांगा था, लेकिन आज बंटी ने पार्टी छोड़ने की खबर फैला दी|

इस बारे में पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने बताया ,कि बंटी ने पार्टी छोड़ी नहीं बल्कि उसे पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है | रिंकू ने बताया कि बंटी द्वारा विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम किया गया | विरोधियों की मदद की गई, वे चुनावों के दौरान समय-समय पर पार्टी हाईकमान को बताते रहे |

चुनावों के बाद उन्होंने बंटी के पार्टी विरोधी सबूत तस्वीरें वीडियोस हाईकमान को दी थी और कार्यवाही की मांग की थी | वही पूर्व विधायक ने बताया कि आरोप साबित होने पर बीते दिन ही बंटी को पार्टी से निकाल दिया गया था | लेकिन बंटी द्वारा पक्ष रखने के लिए समय मांगा गया था, जिस कारण आर्डर फ्लैश नहीं किए गए थे |

पूर्व विधायक ने ऑर्डर की कॉपी देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी से निकाले कि ऑर्डर पहले ही 1 अगस्त को जारी हो चुके हैं | डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी | बंटी ने प्रदेश प्रधान को भेजे अपने इस्तीफे में वजह यह बताएं, कि पूर्व विधायक सुशील रिंकू को सातवें आसमान पर बैठाया जा रहा है, जिस कारण वे जनता और वर्करों से दूर होते गए |

हल्के में जनता और वर्करों के साथ तालमेल नहीं बन पाए | बंटी ने इस्तीफे में कहा कि, उनका परिवार 60 साल से पार्टी से जुड़ा है उन्होंने जी तोड़ मेहनत की लेकिन अब पार्टी को तोड़ने की साजिश हो रही है इस कारण वे इस पार्टी से इस्तीफा देते हैं |

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.